हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा के श्रद्धालु बस से राजस्थान में स्थित खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे जहां से लौटते समय 50 श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को शाहपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद श्रद्धालुओं को भेज दिया. बताया जा रहा है कि श्रद्धालु अमित मित्तल की हालत चिंताजनक बनी हुई है जिसे गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें: चेयरमैन गीता गोयल व उनके पति के पास हैं दस प्लॉट, तीन वाहन?
दरअसल पिलखुवा से 50 श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार की रात को खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए गई थी. बाबा के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की बस को गलत दिशा से आए ट्रक ने जयपुर के पास शाहपुर क्षेत्र में टक्कर मार दी. आमने-सामने की इस भीषण टक्कर में 20 श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. श्रद्धालु अमित मित्तल को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























