
बस ने गाड़ी में मारी टक्कर, तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में नए हाईवे पर स्थित राजा जी ढाबे के सामने एक गाड़ी में पीछे से आई बस ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। मौके पर बाबूगढ़ पुलिस पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया।
मामला शनिवार का है जब एक बस ने आगे चल रही टाटा पंच में पीछे से टक्कर मार दी। बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क हादसे के दौरान बस तथा गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान यातायात प्रभावित हो गया और सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651























