
👁 0 views Views
दबंगों ने टोलकर्मियों को पीटा, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर बीती रात कार सवारों ने टोल कर्मियों को जमकर पीटा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल वीडियो सोमवार की रात करीब 10:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जब कुछ लोग टोल टैक्स पर पहुंचे और टोल कर्मी के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान टोल कर्मी को जमकर धुना जिसकी वीडियो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500























