हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कक्षा 12वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने तीन नामजद समेत छह के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला पुरा के रहने वाले छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह कक्षा 12 का छात्र है। शनिवार को परीक्षा देने के लिए निजामपुर स्थित श्री जगपाल सिंह स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में दबंग युवको ने उसे रोका और बिना वजह उसका पेन छीन कर तोड़ दिया जिसका विरोध करने पर गन्ना और हाथ में पहने कडों से उसके साथ मारपीटाई की। राहगीरों को आते देख आरोपी फरार हो गए। पीड़ित छात्र ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर




























