शिक्षा एवं राष्ट्रीय मूल्य पर व्याख्यान
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो.अपर्णा त्रिपाठी के नेतृत्व में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया गया। एन. ए. एस. कॉलेज मेरठ की प्रो. शिखा चतुर्वेदी ने”शिक्षा एवं राष्ट्रीय मूल्य” पर अपना व्याख्यान देते हुए यह स्पष्ट किया कि राष्ट्र के विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण ही नहीं अपितु अनिवार्य है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वस्तुतः इस वैचारिकी का विस्तारण है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना तोमर ने राष्ट्रीय मूल्यों के समुचित विकास के लिए शिक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना। सुश्री प्रियंका सोनकर ने उपस्थित प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512
























