👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चमरी और लज्जापुरी में कभी भी बुलडोजर चल सकता है। अवैध अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। अब कभी भी यहां बुलडोजर चल सकता है। आपको बता दें कि सड़क निर्माण को लेकर मोहल्ले में तहसील, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग की टीम ने नपाई की थी। कुछ भवन ऐसे मिले जो कि सड़कों पर जमीन कब्जा कर बने हुए हैं। इन सभी को हटाने के निर्देश दिए गए थे। समय सीमा पूरी होने के बाद अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500























