
गढ़मुक्तेश्वर में मिठाई के लिए गए नमूने,मचा हड़कंप
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):गढमुक्तेश्वर में खाद्य विभाग की बडी छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया।टीम ने चार ठिकाने से बेसन लड्डू,बंगाली रसगुल्ला,बत्तीसा व सोन पपडी के नमूने लिए।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एव जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को चन्द्र शेखर मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। हापुड के नेतृत्व मे गठित सचल दल जिसमे, श्री पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री विपिन कुमार सिंह, श्री आर.पी. गुप्ता, श्री सोवेन्द्र सिंह पंघाल, खाद्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे द्वारा जनपद हापुड के गढमुक्तेश्वर में छापामार कार्यवाही की गई। टीम न पण्डित जी स्वीटस गढ चौपला गढ़मुक्तेश्वर हापुड पर औचक छापा मारकर बेसन का लडडू का एक नमूना संग्रहित किया गया है।
बालाजी स्वीटस गढ चौपला गढ़मुक्तेश्वर हापुड पर औचक छापा मारकर बंगाली रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया गया है।
आकाशद्धीप स्वीटस गढ चौपला गढ़मुक्तेश्वर हापुड पर औचक छापा मारकर बत्तीसा का एक नमूना संग्रहित किया गया है।
जानू स्वीटस गढ चौपला गढ़मुक्तेश्वर हापुड पर औचक छापा मारकर सोन पपडी का एक नमूना संग्रहित किया गया है।
उपरोक्त सभी नमूनो की वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उक्त अभियान निरन्तर चलता रहेगा।
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर में सावन माह की मिठाई की मांग को देखते हुए मिलावटी व घटिया मिठाई की बिक्री की खबरे आ रही थी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















