हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मौहल्ला मजीदपुरा, कोटला मेवतियान, करीमपुरा, शिवदयाल पुरा, अली नगर, फिरोज बिल्डिंग, त्रिलोकपुरम, रफीक नगर, राजीव विहार, सैनी नगर, ईदगाह रोड व दिल्ली रोड को जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अनसील कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग की एक सूचना के अनुसार कोरोना संदिग्ध मरीजों के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है जिस कारण कंटेनमेंट ज़ोन व बफर जोन में आए उक्त इलाकों की पूरी तरह अनसील कर दिया है।
इसके अतिरिक्त गांव पिलखुवा के गालंद तथा हापुड़ के गांव सुल्तानपुर को भी अनसील किया गया है।
अनलॉक में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना लोगों के लिए अनिवार्य होगा।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-






























