👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना विधानसभा सीट से बसपा विधायक असलम चौधरी समाजवादी पार्टी की सभा में शामिल हुए। समाजवादी लोहिया वाहिनी की एक सभा शनिवार को गांव दादरी में आयोजित की गई। इस सभा को जनपद के प्रभारी ई विवेक चौहान तथा जिलाध्यक्ष पियूष मंडोठिया ने सम्बोधित किया। धौलाना विधान क्षेत्र से बसपा विधायक असलम चौधरी भी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे। अब यह कयास लगाया जा रहा है कि असलम चौधरी धौलाना विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509





























