👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ और हाफिजपुर क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ ने चुनाव को देखते हुए पैदल मार्च निकाला और लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान थाना प्रभारियों के साथ अद्धसैनिक बल और पुलिस फोर्स निकली जिन्होंने विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान लोगों से मतदान करने की अपील भी की गई। बता दें कि चुनाव को देखते हुए जनपद में बीएसएफ की दो कंपनियों को तैनात किया गया है जिसके साथ विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त की जा रही है। वहीं 24 जनवरी को सीआरपीएफ की एक भी जनपद में डेरा डालेगी।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958




























