
ब्रुनोज पिज़ेरिया हापुड़ पर गलत जीएसटी बिल देने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर सिटी प्लाजा के सामने स्थित ब्रुनोज पिज़ेरिया (Bruno’s Pizzeria) इन दिनों चर्चाओं में है। हाल ही में खुले ब्रुनोज पिज़ेरिया पर आरोप है कि वह लोगों को गलत बिल दे रहा है। बिल में जीएसटी के नाम पर पैसा तो लिया जा रहा है लेकिन कहीं पर भी ब्रुनोज पिज़ेरिया का जीएसटी नंबर नहीं लिखा है। ऐसे में कई सवाल खड़े होते हैं: जैसे कि लोगों से लिए जा रहे टैक्स को सरकार तक पहुंचाया जा रहा है या नहीं? कहीं ऐसा तो नहीं की ब्रुनोज पिज़ेरिया हापुड़ ही लोगों से बिल लेकर टैक्स का पैसा डकार रहा है।
मामला कुछ दिन पहले का है… जब शाम के समय एक व्यक्ति तीन पिज़्ज़ा लेने के लिए ब्रुनोज पिज़ेरिया पहुंचा तो वहां मौजूद सेल्समैन ने उसे बिल तो थमा दिया लेकिन बिल पर कहीं भी जीएसटी नंबर अंकित नहीं था जबकि सरकार का नियम है कि यदि किसी को जीएसटी बिल दिया जा रहा है तो उसमें अन्य जानकारी के साथ जीएसटी नंबर अंकित करना जरूरी है लेकिन ब्रुनोज पिज़ेरिया द्वारा बिना जीएसटी नंबर लिखा ही लोगों को बिल दिया जा रहा है। एक ग्राहक ने जब जीएसटी नंबर ना लिखे होने की बात कही तो स्टाफ कोई संतोषजनक उत्तर ना दे पाया।
ई-रिक्शा बुकिंग पर चांदी का सिक्का फ्री, आसान किश्तों के साथ खरीद पर पाएं निश्चित उपहार: 7906867483





























