👁 0 views Views
सरधना से गांजा लेकर आया,हापुड पुलिस ने पकड़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद मेरठ के सरधना क्षेत्र से गांजा लेकर हापुड बेचने आया एक युवक हापुड पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी विवेक कुमार गांव पोहली थाना सरधना जनपद मेरठ है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर























