जीजा अपने सालों संग बना रहा था हैवेल्स कंपनी के नकली कैपेसिटर










जीजा अपने सालों संग बना रहा था हैवेल्स कंपनी के नकली कैपेसिटर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाल ही में हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली से हैवेल्स कंपनी के नकली कैपेसिटर बरामद हुए जिनकी कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई गई। मामले में पुलिस ने कंपनी के पदाधिकारी राजू सक्सेना की तहरीर के आधार पर सचिन, कपिल पुत्रगण ओमपाल निवासीगण गांव बदनोली हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कपिल और सचिन अपने जीजा जैवीर सिंह के साथ इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे जिससे कंपनी का नुकसान तो हो ही रहा था। साथ ही राजस्व को भी चूना लग रहा था। एक ढाबे की आड़ में यह धंधा किया जा रहा था।
हैवेल्स कंपनी के पदाधिकारी राजू सक्सेना ने बताया कि वह 16 मई को हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित बांके बिहारी टूरिस्ट ढाबे पर पहुंचे जहां ढाबे के भूतल पर हैवेल्स मारका नकली समान बनाया और बेचा जा रहा था। हापुड़ के साथ-साथ आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में डुप्लीकेट कैपेसिटर बेचे जा रहे थे।
टीम भीतर दाखिल हुई और उसने मौके पर मौजूद शंकर पुत्र रामपाल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि कंपनी का नाम जेकेएस एंटरप्राइज है। इस कंपनी को सचिन, कपिल और उसके जीजा जैवीर सिंह चलाते हैं। तीनों ही कैपेसिटर बनाते हैं। अधिकांश माल सचिन के घर गांव बदनौली में बनाया जाता है।
इनपुट मिलने के बाद टीम गांव बदनौली पहुंची तो सचिन के घर में छापा मारा जहां डुप्लीकेट माल बरामद हुआ। 92 सफेद कट्टो में हैवेल्स मारका नकली आउटर कवर कप, 18 सफेद कट्टो में हैवेल्स मारका नकली कप, छह सफेद कट्टों में खाली बॉक्स कवर, स्मॉल एक सफेद कट्टे में मास्टर बॉक्स, एक सफेद कट्टे में रेडी कैपेसिटर 683 पीस बरामद हुए। उसके बाद टीम ने करीब 90 लाख रुपए के माल को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि हापुड़ के किस-किस ठिकाने पर यह डुप्लीकेट कैपेसिटर बेचकर लोगों को चूना लगाया गया।

होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!