
गैंगरेप के दोषी जीजा-साले को 20-20 साल का कारावास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) ज्ञानेन्द्र सिंह यादव ने एक किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोपी पिलखुवा के जीजा-साले को दोषी मानते हुए उन्हें 20-20 साल के कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विशेष लोक अभियोजक हरेंद्र त्यागी ने बताया कि पीड़ित ने पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया कि वह नगर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है और बाहर गाड़ी चलाता है। उसके बच्चे घर पर रहते हैं। 11 जुलाई 2018 की रात को उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर की छत पर सो रही थी, तभी पड़ोस में किराए पर रहने वाले वसीम और उसके साले शाहरूख ने उसकी पुत्री को नशीली वस्तु सुंघाकर उसकी पुत्री के साथ गैंगरेप किया। पुत्री ने शोर मचाया तो उसकी पत्नी की आंख खुल गई। मौके पर पहुंची पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस वारदात की सूचना पत्नी ने उसे फोन पर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांचरास्ता कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया।
विशेष लोक अभियोजकहरेंद्र त्यागी ने बताया कि इस मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) ज्ञानेन्द्र सिंह यादव की अदालत में चली। गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने अभियुक्तशाहरूख व वसीम प्रत्येक को धारा 323 भा..संतर्गत एक वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया है। अभियुक्तगण शाहरूख वसीम प्रत्येक को भाग 506 भा.दं.सं. के के सक्रम कारावास से दंडितकिया है। अभियुक्तशाहरुखच वसीम प्रत्येक को धारा 328 भा.दं.सं. के अन्तर्गत 5 वर्ष के सश्रम कारावास से एवं 5,000 के अर्थदण्ड से दहित किया है, अर्थदंड अदा न करने की दाता में एक माह का अतिरिक्त साथम कारावास भोगना होगा।
अभियुक्त शाहरूख व वसीम प्रत्येक को धारा 376-डी भा.दं.सं के अन्तर्गत 20 वर्ष के सश्रम काराकस एवं 10,000 के अर्थदंड से दंडित किया जाता है, अर्थदंड अदा न करने की दशा में प्रत्येक को दो माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भोगना होगा सभी सजाए एक साथ चलेंगी । अभियुक्तों द्वारा अदा किये गए समस्त अर्थदण्ड की धनराशि पीड़िता को बतौर प्रतिकर देय होगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















