
दीनदयाल के आदर्शों पर चलने का संकल्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हापुड़ में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शो व सिद्धांतों को जीवन में अपना कर आगे बढ़ने और देश की उन्नति में विकसित भारत के निर्माण में कार्य करने का संकल्प लिया। नगर पालिका परिषद हापुड़ में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके आदर्श व सिद्धांत प्रेरणादायी हैं, हम सभी को उनका अनुसरण करना चाहिए। पंडित दीनदयाल एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। उनका जीवन और विचार हमें यह प्रेरणा देता है कि विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सम्मान, अवसर और सुविधाएं पहुंचना है।
इस मौके पर पूर्व क्षेत्र महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, अमित शर्मा, मोहन सिंह, उदय कंसल आदि उपस्थित थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















