प्रोपर्टी में आए बूम से दलाल हुए करोड़पति










#आयकर

#यूपी सरकार

#ईडी

#सीबीडीटी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रोपर्टी में आए बूम से दलाल भी करोड़पति बन रहे है, जो कभी रोटी के लिए मोहताज थे, आज लग्जरी जीवन जी रहे है। गैस, पैन, टाफी, चाकलेट व बिस्कुट बेचने वाले जो प्रोपर्टी की दलाली के धंधे में उतरे है, अब अथाह सम्पत्ति के मालिक है और 20 लाख रुपए की गाड़ियों में सवार होकर चल रहे है। एक टाफी व चाकलेट विक्रेता की आय को लेकर जो चर्चा हम तक पहुंची है, उसे हम पाठकों व सरकार तक पहुंचा रहे है।

हापुड़ के गांधी गंज की एक गली में बैठकर कभी टाफी व चाकलेट बेचने वाले के समक्ष पारिवारिक खर्च चलाना जब मुश्किल हो गया तो वह किसी के कहने पर प्रोपर्टी की दलाली में उतर आया। कुछ लोगों के शरण मिलने पर टाफी वाले का दलाली का कारोबार खूब चमकने लगा और देखते ही देखते वह रंक से राजा बन गया, अब इस दलाल की आय का कोई ठिकाना नहीं रहा। सरकार को बिना कोई टैक्स अदा किए वर्ष भर में करोड़ों रुपए कमाने लगा। अब तो वह लग्जरी गाड़ी से नीचे पैर नहीं रख रहा है।

इस टाफी वाले दलाल की गुंजाइश देखिए, हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित तारा मिल कालोनी में करीब 200 वर्ग गज का एक प्लाट साढ़े तीन करोड़ रुपए मूल्य का था, परंतु टाफी वाले इस दलाल ने हैंड-टू-हैंड तीन करोड़ देकर अपने नाम बैनामा करा लिया। अब लग्जरी बंगला बनाने की तैयारी में है। इसके अतिरिक्त इस दलाल पर दस करोड़ रुपए की और सम्पत्ति बताई जा रही है।

कालेधन का कुबैर यह दलाल बैनामा रकम को प्रोपर्टी में निवेश कर रहा है और सरकार को एक पैसा भी टैक्स नहीं दे रहा है यदि केंद्र व प्रदेश सरकार कालेधन कुबैर की कुंडली खंगाले तो सरकार को भारी राजस्व कर के रुप में मिलेगा।

AC सर्विस, अंडरग्राउंड इंस्टॉलेशन के संपर्क करें गोयल इलेक्ट्रॉनिक से: 9758162424









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!