👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित बृजनाथपुर शुगर मिल ने पिछले पेराई सत्र का 8 करोड़ का बकाया भुगतान कर दिया है। चीनी मिल का कहना है कि जल्द ही मौजूदा पेराई सत्र का भुगतान भी शुरू होगा। हालांकि सिंभावली शुगर मिल का पिछले पेराई सत्र का अभी 32 करोड रुपए बकाया है।
बृजनाथपुर शुगर मिल का वर्तमान पेराई सत्र 1 नवंबर से शुरू हुआ था। उस समय शुगर मिल पर लगभग 47 करोड़ रुपए का बकाया था जबकि सिंभावली शुगर मिल का पेराई सत्र 5 नवंबर को शुरू हुआ था। उस समय मिल पर लगभग 148 करोड़ गन्ना भुगतान बकाया था। बृजनाथपुर शुगर मिल ने पिछले पेराई सत्र का संपूर्ण भुगतान कर दिया है।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202

























