
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में सोमवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। इस दौरान मार पिटाई ने पथराव का रूप ले लिया। एक महिला और एक पुरुष इस दौरान घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला सोमवार का है जब दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों इकट्ठा हुए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आ गए। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point






























