👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वैसे तो जनपद हापुड़ के किसी न किसी विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की चर्चाएं रोजाना सुनने को मिलती रहती है, परंतु जब कोई बाबू खुलेआम रिश्वत की वसूली करे और नोटों को जेब में रखता रहे, तो आप अंदाजा लगाएं उसने कितनी सम्पत्ति एकत्र की होगी।
ताजा मामला तहसील धौलाना के एक दफ्तर का है जिसका बाबू खुलेआम रिश्वत वसूल रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सूत्र बता रहे हैं कि रिश्वतखोर बाबू को नौकरी से हटा कर घर बैठा दिया गया। अब रिश्वतखोर बाबू की अकूत सम्पत्ति की जांच की मांग तेजी से उठ रही है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342





























