
👁 22 views Views
हापुड़ में लौकी फिर हुई मंदी,भाव 5 रूपए किलो
हापुड, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):हापुड नवीन मंडी स्थल पर सब्जी मंडी में यकायक लौकी की आवाजें बढ़ने से भाव टूट गये और थोक में 5 रूपए प्रति किलो बोले गये।फुटकर विक्रेता व पशु चारा वालो ने लौकी ली फिर भी बडी मात्रा में लौकी बिना बिके रह गई।
हापुड मंडी में लौकी की भरपूर आवके हो रही है।किसान रोजाना शाम से ही मंडी मे लौकी लेकर पहुंचने लगते है और अगले दिन भाव खुलने पर किसान को भंयकर मंदी का पता चलता है।लौकी में गिरते दाम से किसान भारी नुकसान में है।किसान का लागत मूल्य भी नही निकल रहा है।किसानो ने सरकार से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















