👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मौहल्ला चैनापुरी में सट्टे के एक अवैध ठिकाने पर छापा मार कर एक सट्टेबाज को धर दबोजा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन्सिल व करीब एक हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि पुलिस को एक इनपुट मिला था मौहल्ला चैनापुरी में एक अवैध सट्टे के ठिकाने का संचालन हो रहा है। पुलिस ने इस सूचना पर ठिकाने पर छापा मारा और चैनापुरी के गुफरान को धर दबोचा। पुलिस ने गुफरान के कब्जे से एक हजार 30 रुपए नकद, सट्टा पर्ची व पेन्सिल बरामद की है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884





























