👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों नगर पालिकाओं के साथ बाबूगढ़ नगर पंचायत के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई जो शाम छह बजे तक चलेगी। बाबूगढ़ नगर पंचायत में मतदाता बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है।
बाबूगढ़ नगर पंचायत के पोलिंग बूथों पर बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाएं वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं और मतदाता अन्य वोटरों को जागरूक करने के लिए वोटर सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ले रहे हैं। क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी व अन्य पुलिसकर्मी तथा अधिकारी मौजूद है जिन्होंने मतदाताओं की सुरक्षा का जिम्मा संभाला हुआ है। मतदाताओं का कहना है कि सभी को आगे आकर मतदान करना चाहिए।






















