हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव टयाला के समाज सेवी राहत चौधरी ने कहा है कि हापुड़ के आस-पास अगर किसी भाई को Blood plasma की ज़रूरत पड़ती है तो मैं 24 घण्टे तैयार हूं,, मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता जरूरत वाला मुसलमान है या हिन्दू ,, मेरे लिए वह एक भारतीय है और मैं एक भारतीय नागरिक की जान बचाने के लिए तैयार हूँ , मैं निष्पक्ष हूँ ,, कोरोना महामारी के चलते मुल्क के हालात बहतर नहीं है। अस्पतालों मैं बेड खाली नहीं है तो कहीं आक्सीजन की कमी है ये वक़्त एक दूसरे के काम आने का है और मैं पूरे मुस्लिम समाज से अपील करता हूँ इस वक़्त मदद में हिस्सा लें और जो रमज़ान इबादत का महीना चल रहा है इस में अल्लाह से मुल्क़ की बेहतरी के लिए दुवाएं करें और ईद पर ख़र्च होने वाले पैसे से गरीब लोगों की मदद करें ,, इससे अच्छी ईद और क्या हो सकती है। हम किसी मज़लूम के काम आ सकें किसी की मदद कर सकें ,, आपसी भाईचारा बनाये रखें , सोशल डिस्टेंस का पालन करें , और सेनेटाइज का प्रयोग करें ।अपने आस पास साफ सफाई रखें ,, अपने आस पास उन लोगो का भी ख्याल रखें जो इस वक़्त परेशान है।सम्पर्क करें समाजसेवी राहत चौधरी हापुड़.M.9634270470





























