👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आंदोलनकारी किसान गाजीपुर बॉर्डर से बुधवार को हापुड़ पहुंचे। इस दौरान हापुड़ के भाकियू कार्यकत्ताओं ने हापुड़ पहुंचकर कार्यालय पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की तस्वीर पर माला चढ़ाई। युवा भाकियू नेता एकलव्य सिंह सहारा ने बताया कि पीएम द्वारा काले कानून वापस लेनें पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैट को रवाना कर सभी कार्यकर्ता हापुड़ लौट आए और भारतीय किसान यूनियन ज़िला हापुड़ के दफ़्तर पर पहुँचे।
हापुड़ के किसान भाकियू नेता यशवीर चौधरी, भगतराम सिंह, उदयवीर मुखिया, गौरव चौधरी नवादा, केशव अग्रवाल आदि ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की तस्वीर पर माला चढ़ाई।





























