👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से घोषित बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिंह उर्फ मोनू भैय्या ने जनसम्पर्क के माध्यम से चुनाव प्रचार अभियान शुरु कर दिया है।
बसपा प्रत्याशी मोनू नुक्कड़ सभाएं कर रहे है तो दूसरी तरफ दिन रात जनसम्पर्क करने में जुटे है। आदर्श नगर कालोनी मे हुई सभा के दौरान उमड़ी भीड़ ने मोनू को खुले आम समर्थन की घोषणा की। मोनू भूतपूर्व विधायक धर्मपाल सिंह के बेटे है। मोनू समाज के हर वर्ग में घुसपैंठ रखने वाले बसपा के अधिकृत प्रत्याशी है। बसपा प्रत्याशी की सक्रियता ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी है और भाजपा खेमे में खलबली सी मची है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811





























