हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा के सामने ही भिड़ गए।
हालांकि इस दौरान किसी तरह मामला शांत कराया गया। बता दें कि शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश मोहित बेनीवाल भी मौजूद थे। दोनों के स्वागत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता छिजारसी टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पहुंचे और नारे लगाने लगे। इसी दौरान धक्का-मुक्की हो गई। मामला बिगड़ता देख भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया और पार्टी के नारे लगाने का अनुरोध किया। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105
























