
पिलखुवा में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा देहात मंडल में भाजपा अध्यक्ष हेमंत त्यागी के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि निशांत शिसोदिया, निवर्तमान जिला अध्यक्ष नरेश तोमर भव्य रहे। इस अवसर पर देशभक्ति के उद्घोष से इलाका गूंज उठा। यह यात्रा कई मार्गों से होकर गुजरी जिससे बड़ी संख्या में लोग जुड़े। तिरंगा यात्रा के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष विशाल त्यागी रहे। संपूर्ण गांव वाले ने युवा शक्ति के साथ पूर्ण ऊर्जा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर सुधीर त्यागी , दीपक चौहान , योगेश त्यागी, गिरीश प्रमुख , नागेंद्र तोमर , प्रदीप प्रधान आदि सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















