हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री हरीश ठाकुर ने गुरुवार को हापुड में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अक्टूबर को पश्चिम क्षेत्र की नगर पंचायतों की एक महत्वपूर्ण बैठक हापुड में होगी।बैठक को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी संबोधित करेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि गढ़ रोड स्थित मनोहर रीजेंसी में दोपहर 2 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कार्यकर्ता गुलावठी टोल टैक्स से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के उपरांत उनको वहां से लेकर के मनोहर रीजेंसी तक आएंगे।मार्ग में स्वागत की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्याम इंद्र त्यागी ,मोहन सिंह, पुनीत गोयल यशपाल सिंह सिसोदिया, नरेश तोमर, राज सूंदर तेवतिया ,कपिल एस एम क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनोद गुप्ता ,अशोक बबली, नगर अध्यक्ष दक्षिण प्रवीण सिंघल, गौरव रुड़की वाल, अंकित त्यागी, बृजेश सिंह बिरजू, ललित गर्ग मोदी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।




























