👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनुशासनहीनता के चलते अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया है। यह कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हैं: धनावली उर्फ अट्टा निवासी माधवी हूण तथा कृष्कांत हूण, पिलखुवा निवासी जितेंद्र सिंह, सिखैड़ा निवासी चमन सिंह तोमर तथा बीघेपुर निवासी जीताराम गुर्जर। यह सभी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल थे और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव लड़ रहे थे या लड़ा रहे थे। पार्टी प्रदेश हाईकमान ने मामले में संज्ञान लेते हुए यह फैसला लिया है।
पढ़ें आदेश की कॉपी:





























