हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने गुरुवार को हापुड़ में दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने हर मोर्चे पर चहुंमुखी विकास किया है। प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार मिला है। कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी गुरुवार को हापुड़ में जिला कार्य समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे जिसका शुभांरभ प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, प्रभारी सुनीता दयाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित किया गया है बिना भ्रष्टाचार के चार लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया है। गुंडों और भूमाफियों के विरुद्ध कड़े कदम उठाए गए है। एक्सप्रैसवे का जाल बिछाया गया है।
कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने की तथा संचालन मोहन सिंह ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, स्वाति गर्ग एडवोकेट, संजय त्यागी, अशोक बबली, नरेश तोमर आदि उपस्थित थे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

























