
भाजपा नेता के पुत्र को अस्पताल में भर्ती बताकर की ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पापड़ वाली गली के रहने वाले भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से साइबर ठगों ने 65 हजार रुपए की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजू पारीक को गुमराह किया कि उनका बेटा अस्पताल में है जिसके बाद भाजपा नेता ने 65 हजार रुपए गूगल पे के माध्यम से तीन बार में आरोपियों को ट्रांसफर कर दिए।

राजू पारीक ने बताया कि एक दिसंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को उसका परिचित बताया और गुमराह करते हुए कहा कि उसका बेटा अस्पताल में है। उपचार के लिए रुपए ट्रांसफर करने की बात कही। इसके बाद राजू पारीक ने तीन बार में गूगल पे के माध्यम से 65 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़





























