👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजकों की घोषणा की है। जनपद हापुड़ के विभिन्न मंडलों में संयोजक बनाए गए हैं। धौलाना में सुनील सिसोदिया, गलंद में हरिदत्त कौशिक, पिलखुवा देहात में सचिन त्यागी, पिलखुवा नगर में विपिन कंसल, हापुड़ दक्षिण में पदम सिंह ठाकुर, उत्तरी में आशीष मित्तल, हापुड़ देहात में योगेंद्र त्यागी, बाबूगढ़ में उपकार दत्त शर्मा, गढ़ में अंशुल सिंह, गढ़ देहात में रोहताश सिंह, सिंभावली में कुलदीप गर्ग और बहादुरगढ़ में राम शरण शर्मा को शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया है।






















