👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बाइक चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस को खुली चुनौती देने वाले यह बाइक चोर दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं जिन्हें किसी का खौफ नहीं है। बाइक चोरी से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर बाइक दिलाने की गुहार लगाई है। आदर्श नगर के गांव सरूरपुर के रहने वाले फिरोज ने बताया कि 22 दिसंबर को वह बाइक पर सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर में किसी काम से आया था। कारखाने के बाहर उसकी बाइक खड़ी थी जिसे चोर मौका देखकर चोरी कर ले गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158



























