हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के सरस्वती मेडिकल कॉलेज से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. मामले में प्रियंका राणा पुत्र योगेंद्र राणा निवासी अनवरपुर थाना पिलखुवा ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. बता दे कि सोमवार को बाइक सवार किसी कार्य से सरस्वती मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां अज्ञात चोरों ने बाइक को चुरा लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.























