
👁 20 views Views
पुलिस स्टेशन के सामने से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस की निष्क्रियता के कारण जनपद हापुड़ में बाइक चोरों का गैंग एक बार फिर सक्रिय हो उठा है जो पलक झपकते बाइक ले उड़ता है।
हापुड़ नगर कोतवाली के ठीक सामने सड़क पार एक हॉस्पिटल का एक कर्मचारी मंगलवार की दोपहर बाइक से चाय लेने गया था और जब वह लौटा तो कर्मचारी ने बाइक को अस्पताल के गेट पर खड़ी कर दी और वह अंदर चला गया जैसे ही कर्मचारी चाय देकर बाहर आया तो बाइक गायब पाकर स्तब्ध रह गया। पुलिस प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस बाइक चोर का पता लगाने में जुटी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























