👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय लीले यादव निवासी नयाबांस के रूप में हुई है जो कि किसी काम से बाइक पर सवार होकर चीनी मिल क्षेत्र की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सीखैड़ा के पास पहुंचा तो नेशनल हाईवे पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















