
बाइक सवार की गौवंश से भिड़ंत एक घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला स्थित एन एच-9 पुराने हाईवे पर सिखेड़ा की ओर एक बाइक सवार की आवारा गोवंश से टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार निक्की पुत्र रामू, समीर पुत्र जलालुद्दीन, यतीश पुत्र विजेंदर निवासी ग्राम फफूंडा थाना लोहिया नगर जिला मेरठ रविवार की रात अपने गांव का फफूंडा से तीनों दोस्त अपने रिश्तेदारी में सिंभावली जा रहे थे। जैसे ही कुचेसर रोड चौपला फ्लाईओवर पर पहुंचे तभी हाईवे पर काले रंग का गोवंश सड़क पर आ गया जिससे बाइक की गोवंश से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि निक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस ने 108 एंबुलेंस मदद से सीएचसी में भर्ती कराया।
Elite Fitness Gym और मेट्रो अस्पताल ने किया कोलैबोरेशन: नि:शुल्क करा सकेंगे दिल, किडनी, पेट, लिवर आदि की जांच: 9045905354























