
बाउंड्री वॉल की मलवे में दबकर बाइक क्षतिग्रस्त
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com):हापुड़ के अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक परिसर की बाउंड्री की दीवार गुरुवार की दोपहर को भारी वर्षा के कारण गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
हापुड़ के गढ़ रोड पर पुलिस चौकी के निकट ही एक काम्पलैक्स है। हापुड़ में बुधवार की रात से ही लगातार बारिश हो रही है। परिसर की बाउंड्री वॉल की एक दीवार गुरुवार की दोपहर भरभरा कर गिर गई। बाउंड्री के पास ही दुकानदारों व ग्राहकों की बाइक खड़ी थी। बाउंड्री वॉल के गिरने के साथ ही अनेक बाइके मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। नागरिकों ने मलवा हटाकर बाइकों को निकाला।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586
























