
17 मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के कलेक्ट्रेट पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को जमकर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन अधिकारियों को सोपा। अपनी 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और शीघ्र से शीघ्र मांग पूरी करने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पद के अनुसार आशा कार्यकर्ता का वेतन बढ़ाया जाए। वार्षिक वेतन वृद्धि की जाए। समान कार्य का समान परिश्रमिक राशि का भुगतान किया जाए। ठेका प्रथा एवं निजी एन जी ओ को सौंपने की प्रक्रिया तत्काल समाप्त की जाए. रिटायरमेंट पश्चात पेंशन राशि का भुगतान किया जाए आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























