हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोमवार को बिहार पुलिस ने शराब तस्करी से जुड़े एक मामले में सिंभावली क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग खड़ा हुआ जिसके बाद पुलिस को बेरंग लौटना पड़ा।
बिहार में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है। बिहार पुलिस ने चैकिंग के दौरान कुछ समय पहले एक आलू से भरे ट्रक को रोका था जिसमें तलाशी के दौरान अवैध शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने इस दौरान बाबूगढ़ थाना क्षेत्र निवासी रनकेशपाल तथा मेरठ निवासी यशपाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली की सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी एक व्यक्ति इनके साथ मिला हुआ है जिसके बाद बिहार के थाना धनहा पश्चिम चंपारण से दरोगा कंचन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मी जनपद के सिंभावली पहुंचे जहां गांव राजपुर में अवैध शराब की तस्करी में शामिल एक तस्कर की तलाश में दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला जिसके बाद पुलिस को बेरंग लौटना पड़ा।




























