👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बरेली भुज एक्सप्रेस और आला हजरत एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। रेलवे ने बरेली से भुज के बीच चलने वाली इन एक्सप्रेस ट्रेनों से दो-दो जनरल कोच हटाकर उनके स्थान पर थर्ड एसी कोच बढ़ा दिए हैं। विभाग के इस कदम से जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। अब उन्हें थर्ड ऐसी में सफर कर अपनी जेब ढीली करनी होगी।
हापुड़ से इन ट्रेनों से सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। इन दोनों ट्रेनों से दो-दो जनरल कोच कम कर दिए हैं और उनके स्थान पर थर्ड ऐसी कोच लगाए गए हैं। इन ट्रेनों में सिर्फ दो जनरल कोच रहेंगे।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT






























