
संपत्ति कर के 36 बकाएदारों पर बड़ी कार्रवाई, काटी आरसी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद द्वारा संपत्ति कर के 36 बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गुरुवार को नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने इन बकाएदारों की आरसी काटी। इन पर नगर पालिका का करीब 19 लाख रुपए बकाया है। कर निर्धारण अधिकारी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल 36 बड़े बकाएदारों की आरसी काटी गई है। इसके बाद भी जो लोग अपना कर जमा नहीं करेंगे उनकी आरसी काटने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका अधिक से अधिक राजस्व वसूली के प्रयास कर रही है। ऐसे में बड़े बकाएदारों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं और जल्द से जल्द टैक्स जमा करने के निर्देश भी दे रहे हैं। इसी क्रम में 36 बड़े बकाएदारों की आरसी काटी गई है जिन पर 19 लाख रुपए बकाया है।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़





























