
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने श्री संकट हरण हनुमान मंदिर में बैठककर तिथि व्रत पर्व पत्रिका संवत 2083 निर्माण से पूर्व विद्वानों के पदों में बड़ा परिवर्तन किया। महासभा संरक्षक डॉ. वासुदेव शर्मा ने बताया कि शास्त्रसम्मत निर्णय द्वारा समाज में महासभा की बढ़ती विश्वसनीयता को देखते हुए और अधिक कर्तव्यनिष्ठ व सशक्त बनाने के साथ विस्तार के लिए विद्वानों के कार्यक्षमता अनुसार कार्यकारिणी की सहमति से महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने पद परिवर्तन करते हुए प्रवक्ता पंडित अजय शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य पंडित नन्द किशोर वाजपेयी को महासभा परामर्श मण्डल सदस्य, महासभा प्रचार मंत्री पंडित प्रशांत वशिष्ठ को प्रवक्ता तथा प्रचार मंत्री पंडित दुर्गाशरण वाजपेयी को संगठन मंत्री, प्रवक्ता पंडित आशीष पोखरियाल को सह कोषाध्यक्ष, सह संगठन मंत्री पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री एवं पंडित अजय त्रिपाठी को प्रचारमंत्री बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य पंडित प्रेम नारायण भारद्वाज को प्रवक्ता तथा पंडित अनिल कुमार शुक्ला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया, परामर्श मण्डल सदस्य पंडित ऋषिदेव कौशिक एवं पंडित राजेंद्र शर्मा अब महासभा के सदस्य रहेंगे नव नियुक्त सभी पदाधिकारीयों ने पूर्ण सत्यनिष्ठा, समर्पण से कर्तव्यपालन का वचन लिया। महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने कहा कि महासभा निरंतर धर्म, ज्योतिष व समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और व्रत पर्व के सम्बन्ध में पूर्ण शास्त्र प्रामाणिक निर्णय करती है जिससे सनातन पर्व सही और एक हो, महासभा विद्वानों के अथक प्रयास से अब हापुड़ के साथ साथ आस पास के जिलों, दिल्ली एनसीआर और अन्य राज्यों में भी महासभा निर्णय को प्राथमिकता दिया जा रहा है। उपाध्यक्ष पंडित गौरव कौशिक ने बताया कि पत्रिका निर्माण कार्य चल रहा है पूर्ण होते ही विमोचन का दिन निर्धारित होगा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में नई पत्रिका आम जनता को निःशुल्क उपलब्ध हो जाएगी नए पद नियुक्ति पर समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, परामर्श मण्डल विद्वान पंडित आशुतोष शुक्ला एवं पंडित आदित्य भारद्वाज, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, मंत्री डॉ0 करुण शर्मा, संगठन मंत्री पंडित जगदम्बा शर्मा, पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, पंडित राहुल शर्मा असोढ़ा, पंडित सर्वेश तिवारी, पंडित संतोष तिवारी, पंडित माधव शर्मा, पंडित दिलीप कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित ब्रजेश कौशिक अमर प्रकाश पाण्डेय, पंडित राहुल शर्मा ऑडिटर,, पंडित विनोद पाण्डेय, पंडित शैलेन्द्र अवस्थी आदि ने सहमति व्यक्त करते हुए शुभकामनायें दी।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton






























