
भारत विकास परिषद हापुड़ ने लिए गोद लिये 75 मरीज
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना टी 0बी0 मुक्त भारत अभियान में जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवम् संस्थाओं द्वारा प्रधानमंत्री टी 0बी0 मुक्त भारत अभियान में समय समय पर सहयोग करते रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद हापुड़ कि संस्था भारत विकास परिषद मुख्य शाखा हापुड़ द्वारा जिला क्षय रोग केंद्र हापुड़ पर 75 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण किया
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोग करती रहेगी कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी जिला कॉर्डिनेटर दीपक शर्मा जिला पी 0एम 0डी0 टी 0कॉर्डिनेटर मनोज कुमार व भारत विकास परिषद मुख्य शाखा से अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार गुप्ता सचिव वरुण मित्तल डॉ विक्रान्त बंसल सर्वेश गोयल आदि उपस्थित रहे।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton






























