हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर किसान दिवस पर डीएम के नाम एक ज्ञापन सीडीओ प्रेरणा सिंह को सौंपा गया।
इस दौरान किसान नेताओं ने सीडीओ को बताया कि गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक मेले के लिए गढ़ मेरठ रोड पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जहां निर्माणाधीन सड़क के एक हिस्से में लगभग एक से डेढ़ फीट गहरा गड्ढा हो गया है जिससे मेले में आने जाने वाले लोगों को परेशानी होगी।
किसान नेताओं ने कहा कि किसान सम्मान निधि पात्रों को ही मिलनी चाहिए। इसी के साथ ग्रामीणों ने कहा कि बिजली घरों पर अक्सर आसपास रहने वाले संविदा कर्मी की तैनाती होती है जिसके चलते अक्सर विवाद बढ़ता है। ऐसे में ध्यान में रखकर तैनाती की जाए। इस दौरान सरनजीत सिंह गुर्जर, राजपाल सिंह, सुधीर, नवीन त्यागी, जोगिंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
🔊 Listen to this जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ (Quality Education) पर आयोजित…
Read more
























