VIDEO: भाकियू ने बिजली विभाग के जेई पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर ब्लाक के गांव लोदीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने किसानों के साथ मिलकर धरना दिया। जहां उन्होंने बिजली विभाग पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाकर विद्युत विभाग अपनी मनमर्जी चला रहा है। किसानों को गलत बिल भेजकर अवैध उगाही भी की जा रही है। मीटर खराब होने के बाद भी अगर किसान मीटर खराब की एप्लीकेशन लगा देता है तो उसके बाद घर में घुसकर वीडियो बनाकर किसान पर कार्यवाही का डर दिखाकर अवैध उगाही की जाती है। जिला अध्यक्ष सरणजीत गुर्जर ने बताया कि जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा।
धरना स्थल पर पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान गढ़ एक्सएन कृष्ण अवतार विश्वकर्मा लोदीपुर बिजली घर पर पहुंचे जहां किसानों ने अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया और मांग की कि किसानों के नलकूप पर लगे विद्युत मीटर को जल्द से जल्द हटाया जाए। इस दौरान जई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र अट्टा, जिला अध्यक्ष सरणजीत गुर्जर, महिला किसान यूनियन के अध्यक्षा संतोष गहलोत, हरीश त्यागी, राकेश गिरी, सुखबीर मोरल, योगेंद्र, रोहित व सैकड़ों किसान मौजूद रहे।








Related Posts

पिलखुवा: युवती को खींचकर की अभद्रता, तीन पर मुकदमा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाli युवती ने तीन युवकों पर रास्ते में रोककर शमशान घाट की…

Read more

यात्रियों की सुविधा के लिए आज से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: युवती को खींचकर की अभद्रता, तीन पर मुकदमा

पिलखुवा: युवती को खींचकर की अभद्रता, तीन पर मुकदमा

यात्रियों की सुविधा के लिए आज से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए आज से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

गौशाला के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटी, अनिश्चितकालीन धरना शुरू, आत्मदाह की दी चेतावनी

गौशाला के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटी, अनिश्चितकालीन धरना शुरू, आत्मदाह की दी चेतावनी

क्रेन ने गाड़ी में मारी टक्कर

क्रेन ने गाड़ी में मारी टक्कर

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जमकर पीटा

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जमकर पीटा
error: Content is protected !!