हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस के सभागार में अनुसूचित जाति के लोगों को लाभ व न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली की सदस्या डॉ अंजू बाला ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। अनुसूचित जाति के निदेशक ने अपर जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी से कहा कि अनुसूचित जाति के केस हमारे पास आते हैं जनपद में यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो 15 दिन के उपरांत संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। आयोग की सदस्य अंजू बाला ने कहा कि जनपद हापुड़ पीड़ितों के न्याय हेतु जाना जाए और उत्कृष्ट कार्यों में इसकी पहचान बने समाज कल्याण विभाग पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा दिए जाने हेतु भी कार्य करे। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के परिवार की मुखिया की मृत्यु हो जाने पर सरकार द्वारा उसके परिवार को भरण पोषण हेतु असाधारण पेंशन का भी प्रावधान है। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को आच्छादित किया जाए और इनके केसो को लंबित ना रखें। पीड़ितों को न्याय दिलाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





















