प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल मिलेंगे










प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल मिलेंगे
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर 2024 से माह दिसम्बर 2024 तथा द्वितीय चरण में जनवरी, 2025 से मार्च, 2025 तक लाभार्थियों को पूर्णतया निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल का वितरण कराया जाएगा।

  • जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत परिवारों को इस योजना के तहत आच्छादित किया जाएगा। इनमें से प्रथम चरण में आधार प्रमाणित लाभार्थियों को निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया जाएगा। तदोपरान्त जैसे-जैसे लाभार्थियों के आधार प्रमाणित होते जायेगें उसी क्रम में उन्हें उक्त योजनान्तर्गत आच्छादित करते हुए निःशुल्क सिलेण्डर का वितरण किया जाएगा। इस हेतु ऑयल कम्पनियों द्वारा अभियान चलाकर आधार प्रमाणन कराया जाएगा।
  • योजनान्तर्गत सर्वप्रथम लाभार्थी अपने स्तर से प्रचलित उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.2 कि०ग्रा० का सिलेण्डर रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके 03 से 04 दिन के उपरान्त योजनान्तर्गत दिये जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खाते में ऑयल कम्पनियों द्वारा अन्तरित की जायेगी।
  • ऑयल कम्पनियों द्वारा जिन उज्ज्वला लाभार्थियों का आधार प्रमाणन नहीं कराया गया है उन लाभार्थियों का आधार प्रमाणन ऑयल कम्पनियों के माध्यम से अभियान चलाकर सुनिश्चित कराया जायेगा।
  • ऐसे लाभार्थी, जिनके आधार प्रमाणित नहीं हुए है, की सूची जनपदीय बिकी अधिकारियों द्वारा एल०पी०जी० वितरकों को उपलब्ध करायी जायेगी। इस हेतु जनपद स्तर पर ऑयल कम्पनियों के बिकी अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों की बैठक आहूत कर उन्हें योजना तथा अवशेष लाभार्थियों के आधार प्रमाणन के सम्बन्ध में विस्तृत तौर पर अवगत कराया जाएगा। • ऑयल कम्पनियों द्वारा निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल योजना के सम्बन्ध में एल०पी०जी० वितरकों के यहाँ
    फ्लैक्सी बोर्ड आदि लगवाए जाएंगे। उज्ज्वला लाभार्थियों को टेलीफोन कर हॉकर्स के माध्यम से तथा
    उनके मोबाइल नम्बर पर एस०एम०एस० प्रेषित किये जाने के निर्देश एल०पी०जी० वितरकों को दिए जाएंगे।
    ऑयल कम्पनियों द्वारा ग्राम पंचायत/विकास खण्ड/जनपद स्तर पर निःशुल्क रिफिल वितरण योजना से सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए आमजनमानस संहित उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल योजना के सम्बन्ध में अवगत कराया जाएगा।यह जानकरी जिला पूर्ति अधिकारी हापुड ने एक प्रेस नोट मे दी है।

आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437









  • Related Posts

    पिकअप पर जानलेवा सफर की वीडियो वायरल

    🔊 Listen to this पिकअप पर जानलेवा सफर की वीडियो वायरल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर मोड़ के समीप की एक वीडियो सोशल मीडिया…

    Read more

    हापुड़: ट्रक ने कार में मारी साइड

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग चौराहे पर रविवार की रात एक ट्रक ने गाड़ी में साइड मार दी।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद
    error: Content is protected !!