रानी बनकर रह रही बांग्लादेशी महिला पति समेत गाजियाबाद से गिरफ्तार












रानी बनकर रह रही बांग्लादेशी महिला पति समेत गाजियाबाद से गिरफ्तार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दौताई में पहचान छुपा कर रह रही बांग्लादेशी महिला और उसके पति को गाजियाबाद के लोनी से उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस-प्रशासन, एजेंसियां लगातार बांग्लादेशी महिला और उसके पति से पूछताछ कर रही हैं।

आपको बता दें कि महमूदा मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है जो 2021 से पहले अपने पति की मृत्यु के बाद रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब चली गई थी। वहां उसकी मुलाकात गढ़ कोतवाली क्षेत्र की गांव दौताई निवासी मशरूफ से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुए। इसके बाद महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई और दिल्ली में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उसने मसरूफ से निकाह कर लिया।

दोनों दौताई में ही में रहने लगे। तभी वह गर्भवती हो गई और बांग्लादेश लौट गई। वहां एक बेटी को जन्म दिया। कुछ महीने बाद वापस विजिट वीजा पर अपने बच्चों के साथ भारत आई और गढ़ में पति के साथ रहने लगी। इसी बीच एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उसका नाम सूची में सामने आया तो जांच के दौरान महिला के विदेशी नागरिक होने की जानकारी उजागर हुई तो पुलिस-प्रशासन व एजेंसियां सतर्क हो गई। गढ़ की सर्किल ऑफिसर स्तुति सिंह ने बताया कि 25 फरवरी की देर शाम गढ़ कोतवाली में विदेशी अधिनियम तथा फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ की जा रही है और संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है।

कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012










  • Related Posts

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    🔊 Listen to this JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के…

    Read more

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने “अमर उजाला गांव महोत्सव” में प्रतिभाग…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचा

    ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचा

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    Apply Now: Teaching Positions Available at J.P. Public School Nawada: 9027676288, 8171903622

    Apply Now: Teaching Positions Available at J.P. Public School Nawada: 9027676288, 8171903622

    64 लाख की लूट के आरोपी से नकदी व कार बरामद

    64 लाख की लूट के आरोपी से नकदी व कार बरामद
    error: Content is protected !!