हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक कार व दो बाइक तथा तमंचा व कारतूस बरामद किए है। आरोपी अपने पिता के साथ मिल कर हापुड़ व दिल्ली मे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी का पिता फरार है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडे ने बताया कि हापुड़ कोतवाली पुलिस रामपुर रोड पर गश्त कर रही थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया,जो वाहन चोर निकला। आरोपी की पहचान मेहरबान के बेटे फरमान के रुप में की गई है। आरोपी गढ़ कोतवाली के गांव नानपुर के रहने वाले है, जो हाल ही में हापुड़ में चमरी फाटक पर रहते है। दोनों पिता-पुत्र मिलकर भीड़ भाड़ इलाके में रैकी कर वाहन उड़ा ले जाते थे।
फरमान की निशान देही पर पुलिस ने रुपनगर दिल्ली से उड़ाई बलैनो कार, केशमपुरम दिल्ली से चोरी गई बुलैट तथा हाफिजपुर से चोरी गई बाइक बरामद की है। इसके अतिरिक्त दो फर्जी नम्बर प्लेट, तमंचा व कारतूस भी मिले है। हापुड़ पुलिस फरमान के पिता मेहरबान की तलाश कर रही है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























